गाजीपुर : संपर्क मार्ग का विधायक ने किया निरिक्षण

दिलदारनगर।थाना क्षेत्र के रकसहा श्री काली मंदिर से लेकर बगेसरी सम्पर्क मार्ग के साथ गावं में निर्माण हो रहे पुल का स्थली निरीक्षण जामानिया विधयाक सुनीता सिंह किया ने सोमवार को किया और मानक के अनुसार कार्य करने के लिए ठेकेदार को हिदायत दिया।

राज्य सड़क निधि से रकसहा से बगेसरी तक 4.10 किलोमीटर लम्बी, 191,00 लाख की लागत से गाँव में बन रही पुल के साथ संपर्क मार्ग का स्थली निरीक्षण करने के बाद उपस्थित लोगों को विधायक सुनीता सिंह कहा कि इस क्षेत्र में सबसे खराब सड़क था साथ ही रकसहा गावं में पुल नही होने से गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी झेल रहे थे लेकिन इसके बनने के बाद रास्ता सुगम हो जायेगा।इस सड़क के साथ क्षेत्र की अन्य सड़कों थी जिसकी दशा सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ से तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर मांग पत्र दिया था जिस पर राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत स्वीकृत मिलते ही कार्य भी शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि पहले इस विधान सभा में लूट खसोट का अड्डा बन गया था लेकिन अब ऐसा नही चलेगा। इस विधान सभा की अधिकांश सडको का स्टीमेट बन चुका है।विधायक ने बताया की देश प्रदेश में हो रहे विकाश को देखकर विपक्ष के लोग जनता को गुमराह कर रहे है। इससे सभी लोग सावधान रहें और केंद्र व् प्रदेश की सरकार की योजनाओ को गांव गांव में जा कर जानकारी दे।इस अवसर पर जेई एस पी सिंह,जे एन प्रसाद,मो0शकील खां,मनीष सिंह,राजू खां,शम्स तबरेज,अमजद खां,बाबर खां,शरफराज खां,महफूज खां,मंगला राय,सुधा यादव, व आजाद खां इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading