संवादाता : शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़| भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के शाखा सभापति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मेहनगर से अरविन्द सिंह, सगड़ी से राम सागर सिंह, आजमगढ़ से यशवन्त सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने सभी निर्विरोध चुने गए सहकारी भूमि विकास बैंक सभापति को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेरे कार्यकाल का पहला चुनाव था जिसमें सभी पदाधिकारियों नेताओं कार्यकर्ताओं के सामुहिक प्रयास से सफलता प्राप्त हुई है। आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों नेताओं के सामूहिक प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे और भाजपा को आजमगढ़ में और मजबूती प्रदान करेंगें।

