शैलेन्द्र शर्मा
भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाएं।

पवई लाडपुर स्थित श्री अर्जुन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को
भारतीय जनता पार्टी के सरायमीर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सरायमीर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय की अध्यक्षता में किया गया जिस में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ऋषिकांत राय जी जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज रहे तथा साथ मे वक्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामन्त्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला मंत्री डा शैलेन्द्र नाथ यादव रहें, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला के दुसरे दिन का शुभारंभ किया जिलाअध्यक्ष जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हमारी कार्यपध्दति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा की हम कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा चलाई गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है कि नहीं ये कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है की वो पता करे भाजपा की नीतियों एवं विकास पर विस्तृत चर्चा जन-जन में हो। हमारा बूथ का अध्यक्ष हमारा नेता है, कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान व स्वाभिमान के साथ किसी भी तरह का समझौता नही किया जाएगा, बूथ का कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की बुनियाद है।
वक्ता के रूप में श्री सूरज प्रकाश
श्रीवास्तव ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि आज आज़मगढ़ में विश्वविद्यालय बन रहा है यह आपकी सरकार का तोहफा है, आज़मगढ़ में एयरपोर्ट बन रहा है यह आपकी सरकार की देन है, घर घर में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि यह सभी आपकी सरकार के द्वारा जनहित में किये गए कार्य हैं जिन्हें जनता तक लेकर हमे जान होगा व उन्हें बताना होगा तथा उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कार्य करने की कार्यशैली बताई तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में वृहद रुप से बताया, वक्ता के रूप मे डा शैलेन्द्र नाथ यादव जिला मन्त्री ने सोशल मीडिया का उपयोग के बारे मे जानकारी दीया , इसी के साथ कार्यक्रम की समापन किया गया इस अवसर पर मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ,पंकज सिंह, शैलेश प्रजापति ,नीरज मौर्या, गोपाल विश्वकर्मा, चन्द्रेश यादव सहित मण्डल,सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
