ब्यूरो डेस्क | गलवान घटी में हुई झड़प पर अब चीनी विदेश मंत्रालय का बयां सामने आ गया है, झाओ लिजियन, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “हम कूटनीतिक और मिलिट्री चैनल के जरिए संवाद कर रहे हैं। इस मामले में सही और गलत बिल्कुल साफ है, ये घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीन की तरफ हुई और इसके लिए चीन को दोष नहीं देना चाहिए.”
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि “चीन के तरफ से हम और अधिक झड़प नहीं देखना चाहते हैं, इस घटना के बाद चीन और भारत दोनों ने कहा है कि हम संवाद के जरिए विवाद को सुलझाने और बॉर्डर के इलाके में शांति की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुनिया के दो सबसे बड़े विकासशील देशों और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के साझे हित विवाद से कहीं बड़े हैं.”
यानि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की बातों से दो चीजें साफ़ है, पहली कि चीन संवाद के जरिये विवाद सुलझाना चाहता है और दूसरी कि झड़प चीन की तरफ से हुई.
We ask India to strictly discipline its frontline troops, stop infringing and provocative activity at once, work with China and come back to the right track of resolving the differences through dialogue & talk: Zhao Lijian, Chinese Foreign Ministry Spokesperson https://t.co/TaUqOvifiA pic.twitter.com/4ZXYCiqAH5
— ANI (@ANI) June 17, 2020

