आँधी, तूफान एवं बारिश से उत्पन्न बाँधा के बावजूद मिश्र जी कर्म योद्धाओं ने पहुँचाया घर घर भोजन

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर |पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि “लाकडाउन के दौरान भोजन का वितरण कर रहे कर्मवीर साथियों ने सेवा और समर्पण की जिस भावना से ज़रूरतमंदों की मदद की है उसको तेज बारिश व आँधी तूफान भी नहीं रोक पाई, सायंकालीन भोजन वितरण में लगे वालंटियर्स के सामने कल की शाम प्रतिकूल मौसम चुनौती बनकर खड़ी थी लेकिन तमाम कठिनाइयों के बावजूद कर्मवीर साथियों के हौसले नही डिगे , इनके कार्य से मुझे एक नई उर्जा मिलने के साथ ही जो सुखद अनुभूति हुई हैं, उसे मै शब्दो में व्यक्त नहीं कर सकता, इनके अनूठे जज़्बे को मैं दिल से सलाम करता हूँ. साथ ही कोरोंना महामारी संक्रमण से बचाव हेतु अतिआवश्यक सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए आवास से संचालित हो रहे भोजन वितरण कार्यक्रम के आज 63वें दिन समर्पण व निष्ठा के साथ सेवा कार्य कर रहे साथियों की सराहना करता हूँ.”

इस क्रम में विशेष रूप से बताते चलें कि विजय मिश्र ने कहा कि “सशर्त ढील के फलस्वरूप रोजी-रोटी आरम्भ करने के उपरांत आवास स्थित रसोई से नियमित भोजन प्राप्त कर रहे जरूरतमंद परिवारों द्वारा कर्मवीर साथियों के माध्यम से सूचना देकर या फिर स्वतः आवास पर आकर स्वेच्छा पूर्वक लाभार्थी सूची से नाम वापस लिए जाने का क्रम लगातार जारी है. इन सभी जरूरतमंदो ने सुबह में काम पर जानें के कारण सुबह का भोजन न लेने का आग्रह किया है तथा शाम को केवल एक वक्त का भोजन कुछ दिन और लेने की जिज्ञासा की है.”

उन्होंने इन सभी के प्रति शुभकामनाएं प्रकट करते हुए भोजनालय में नगद राशि एवं खाद्य सामग्री से सहयोग करने वाले आज के दानदाता छात्र नेता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मनीष चौधरी, छात्र नेता स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज रजनीश मिश्रा सहित युवा समाजसेवी अभिषेक यादव के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए नगर के विभिन्न मुहल्लों में डोर टू डोर जाकर कुल 800 जरूरतमंद लोगों तक पूड़ी-सब्जी पहुँचानें का कार्य कर रहे अपने वालंटियर्स के प्रति पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय,मो० परवेज, मनी सिंह,अभिषेक तिवारी,रोहित गुप्ता,अवधेश गुप्ता,मयंक तिवारी,दीपक वर्मा, गोपाल जी वर्मा, सौरभ तिवारी, राज सैंनी,विक्की यादव,रामबाबू वर्मा,रामनिवास कुशवाहा,राहुल वर्मा,बबलू यादव,चंदन वर्मा,बृजेश गुप्ता,कमलेश वर्मा,सहित सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया |

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading