पीएम मोदी और आष्ट्रेलियाई पीएम के मध्य हुई महत्वपूर्ण वार्ता

ब्यूरो डेस्क | गुरूवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ भारत की पहली वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया.

  • पीएम मोदी ने आष्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से दोस्ती मजबूत करने की बात कही 
  • आष्ट्रेलियाई पीएम ने G20 को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की 
  • आष्ट्रेलियाई पीएम ने भारत के नेतृत्व की सराहना की 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि “भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को और सशक्त करने के लिए यह उत्तम समय है, उत्तम मौका है। अपनी दोस्ती को और मज़बूत बनाने के लिए हमारे पास असीम संभावनाएँ हैं.भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने सम्बन्धों को व्यापक तौर पर और तेज़ गति से बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह न सिर्फ़ हमारे दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि ‘इंडो पेसिफिक’ क्षेत्र और विश्व के लिए भी आवश्यक है.हमारी सरकार ने इस संकट को एक अवसर की तरह देखने का निर्णय लिया है। भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रिफ़ार्म की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बहुत जल्द ही ग्राउंड लेवल पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “वैश्विक महामारी के इस काल में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भूमिका और महत्वपूर्ण रहेगी। विश्व को इस महामारी के आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से जल्दी निकलने के लिए एक समन्वित और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है.”

पीएम मोदी ने आष्ट्रेलिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस कठिन समय में आपने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय का, और ख़ास तौर पर भारतीय छात्रों का, जिस तरह ध्यान रखा है, उसके लिए मैं विशेष रूप से आभारी हूँ.”

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री मोदी से तारीफ करते हुए कहा कि “इतने कठिन समय में आपने भारत के भीतर ही नहीं बल्कि पूरे G20, इंडो-पैसिफिक और स्थिरीकरण, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. हम समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक में भारत की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमारा क्षेत्र आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण होगा. मैं WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का पद लेने के लिए भारत के नेतृत्व की सराहना करता हूं।ये बोर्ड की अध्यक्षता करने का महत्वपूर्ण समय है,मुझे संदेह नहीं कि भारत का नेतृत्व विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्व स्तर पर कठिन समस्याओं से निपटने में महत्वपूर्ण होगा.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading