भारत की टॉप 10 NGOs में शामिल हुई भारतीय फाउंडेशन

लखनऊ। भारती फाउंडेशन को, जो भारती एंटरप्राइजिस की लोकोपकारी संस्‍था है, तीसरी बार ‘ग्रेट प्‍लेस टू वर्क 2020’ द्वारा कार्य करने हेतु भारत के सर्वश्रेष्ठ (टॉप 10) गैर-सरकारी संगठनों के बीच शामिल किया गया है। भारती फाउंडेशन जून 2020 में ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट इंडिया द्वारा भारत की शीर्ष 100 कंपनियों के बीच कार्य करने हेतु मान्यता प्राप्त करने वाला एकमात्र गैर-सरकारी संगठन भी था। इस साल 37 गैर-सरकारी संगठनों ने अपनी प्रविष्टियां भेजी थीं। असेसमेंट के भाग के रूप में, इस इंस्‍टीटियूट के एक ग्‍लोबल वैलीडेटिड सर्वे इंस्‍ट्रूमेंट और एक स्‍वाम्‍य टूल के द्वारा सभी संगठनों का मूल्‍यांकन किया गया था, जो कर्मचारी के पूर्ण जीवनचक्र को शामिल करते हुए एक संगठन में मानव संसाधन पद्धतियों की क्‍वालिटी का मूल्‍यांकन करता है। तीसरी बार देश में टॉप 10 NGO के बीच चुना जाना, भारती फाउंडेशन की अपने आंतरिक हितधारकों के सशक्‍तीकरण के लिए सकारात्मक कायाकल्‍प को प्रेरित करते हुए अपने कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और संतोषजनक कार्यस्थल का सृजन करने की विचारधारा को उजागर करता है। भारती फाउंडेशन की सीईओ ममता सैकिया ने “टॉप 10 NGOs टू वक्र फॉर” में शामिल किए जाने पर अपना आनंद जाहिर किया और कहा, “मुझे गर्व है कि हमारे पास 1657 से अधिक बेहद प्रेरित प्रोफेशनल लोगों की टीम है और यह सर्टिफिकेशन हमारी उस संस्कृति का साक्ष्‍य है जिसका हमने पिछले कुछ वर्षों में पालन-पोषण किया है। सहयोग करने और नई राह निकालने की हमारी संस्कृति ने हम में से प्रत्येक को चुनौती, अपनेपन और एक मकसद का अहसास प्रदान किया है। यह हमारे शिक्षा कार्यक्रमों में वंचित बच्चों को एक सुरक्षित और सुखद वातावरण उपलब्‍ध कराने में समाया हुआ है। फाउंडेशन का मूल फोकस संस्‍था के अंदर सकारात्मकता, सहयोग, नई राह निकालने और प्रक्रिया उन्‍मुखता की संस्कृति का पालन-पोषण करते हुए पूरे ग्रामीण भारत में बच्चों की शिक्षा पर केंद्रित है। पूरे वर्ष सर्वांगीण विकास और नवप्रवर्तन को प्रोत्‍साहित करने के वातावरण में कर्मचारियों के कौशल का संवर्धन करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारती फाउंडेशन अपने सभी कर्मचारियों के लिए नए अवसरों और अनुभवों का सृजन करने पर विश्वास करती है और यह हासिल करने के लिए आगे बढ़ती है। सुदृढ़ चयन प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, इस इंस्‍टीटियूट ने असेसमेंट प्रक्रिया के द्वारा एकत्रित आंकड़ों पर सुदृढ़ वैलीडेशन प्रक्रिया को पूरा किया। दो तरह के असेसमेंट के संचयी स्‍कोर वह आधार बना जिसके आधार पर कोई संगठन ‘कार्य करने हेतु भारत के सर्वश्रेष्‍ठ 10 NGO’ की सूची में शामिल होने का हकदार बना। इस प्रक्रिया में कोई व्यक्ति या जूरी शामिल नहीं था – केवल कर्मचारियों का फीडबैक और मानव संसाधन पद्धति की क्‍वालिटी यह तय करता है कि क्‍या कोई संगठन एक ग्रेट वर्कप्‍लेस है या नहीं।

Great Place to Work® Institute* का संक्षिप्‍त परिचय

Great Place to Work® कार्यस्‍थलों पर High-Trust, High-Performance CultureTM का निर्माण, सतत-संपोषण और सम्‍मानित करने के संबंध में एक वैश्विक प्राधिकारी है। हमने महान लीडर्स से सीखकर, लाखों कर्मचारियों का सर्वेक्षण करके और दुनिया भर में हजारों बेहतरीन कार्यस्थलों की जांच करके अपना परिप्रेक्ष्य तैयार किया है। हम सभी छह महाद्वीपों में 60 से अधिक देशों में व्यवसायों, लाभ-निरपेक्ष और सरकारी एजेंसियों को सेवा प्रदान करते हैं, मिशन हर साल 10,000 से अधिक संगठनों को स्‍पर्श करना है। हम दुनिया भर के संगठनों की मदद करने, उनकी महान संस्कृति का निर्माण, सतत-संपोषण करने और बढ़ाने के उद्देश्‍य से, सभी उद्योगों और सभी आकारों की कंपनियों के साथ हमारे कार्य से हासलि बारीक परख करते हुए फलते-फूलते हैं।

Great Place to Work® Institute ने 30 से अधिक वर्षों से महान कार्यस्थलों की विशेषताओं पर पथप्रदर्शक शोधकार्य किया है। हमारा मानना है कि सभी संगठन महान कार्यस्थल बन सकते हैं, और हमारा मिशन उन्हें सफल बनाने में मदद करना है। High-Trust, High Performance Culture™का सृजन और सतत-संपोषण करने में मदद करने के लिए, Great Place to Work® Institute  हर साल दुनिया भर में 10,000 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है।

भारत में, Great Place to Work® Great Place to Work® सर्टिफिकेशन के माध्यम से और बेस्ट वर्कप्लेस की शोधकार्य-आधारित वार्षिक सूचियों के माध्यम से संगठनों को सम्‍मानित करता है।

भारती फाउंडेशन का संक्षिप्‍त परिचय

वर्ष 2000 में भारती एंटरप्राइजिस की लोकोपकारी संस्था के रूप में भारती फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। यह प्राथमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यक्रमों को क्रियान्वित और सहायता करती है। यह फाउंडेशन अपनी सर्वोत्कृष्ट पहल सत्य भारती स्कूल प्रोग्राम के माध्यम से 2006 से ग्रामीण भारत में छह राज्‍यों में लड़कियों पर फोकस के साथ हजारोंअल्पसुविधा-प्राप्त बच्चों का मुफ्त उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराती है। इस प्रोग्राम की सीखों और सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों का 2013 से सत्य भारती क्वालिटी स्पोर्ट प्रोग्राम के माध्‍यम से कई राज्‍यों और संघशासित क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को हस्तांतरण करके उत्कृष्ट शिक्षा के प्रभाव का विस्तार किया जा रहा है। 2014 से चलाए जा रही स्‍वच्‍छता पहल, सत्‍य भारती अभियान शौचालयों तक पहुँच उपलब्‍ध कराकर और समुदायों में स्‍वभावजन्‍य बदलाव लाकर पंजाब के जिलों में स्‍वच्‍छता परिस्थितियों में सुधार ला रहा है।  कुल मिलाकर, फाउंडेशन के प्रोग्रामों ने संचयी रूप से समुदाय के 20 लाख से अधिक सदस्‍यों पर प्रभाव डाला है। जैसा कि हमारा देश कोविड -19 से संघर्ष कर रहा है, भारती फाउंडेशन ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों को घर पर ही उत्‍कृष्‍ट शिक्षा मिलना जारी रहे। सत्य भारती स्कूल के शिक्षकों ने कक्षा-वार व्हाट्सएप ग्रुप/वॉयस कॉल के माध्यम से छात्रों के साथ संपर्क बनाए रखा है। शिक्षण-विद्याप्राप्ति की विधियों को दूरस्थ शिक्षा के लिए अनुकूलीकृत किया गया है। इसी प्रकार, सत्य भारती क्‍वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम की टीम ने छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचने के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के साथ मिलकर काम किया है और कई सरकारी पहलों को क्रियान्वित करने में भी मदद की है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading