नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिलदारनगर एनुअल स्पोर्ट्स मीट २०२३-२४
नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (१०+२ सीबीएसई )दिलदारनगर मे १६/१२/२०२३ दिन शनिवार को एक सप्ताह से चल रहे एनुअल स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन किया गया। फाइनल के दिन बच्चो को गोल्ड , सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल के साथ साथ ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स स्कूल के प्रिंसिपल ए के शर्मा द्वारा दिया गया।चारो हाउसेस रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो के बच्चो ने क्रिकेट, फुटबॉल, खो खो, कबड्डी, टग ऑफ बार,१००,२००,४०० मीटर रेस, स्पून रेस,जलेबी रेस, फ्रॉग रेस और अन्य खेलो मे अपने हुनर का परदर्सन किया। स्कूल के प्रबंधक पूर्व डीसीपी बिहार पुलिस इम्तियाज अहमद खान जी का पूरा सहयोग और समर्पण खेल के इस आयोजन में दिखा। स्कूल के प्रिंसिपल ए . के. शर्मा की मार्गदर्शन में पूरे खेल का आयोजन तथा प्रबंधन किया गया। स्कूल के सभी शिक्षक जमिल खान,जमिल अहमद खान, इरफान खान, सरफराज अहमद, आयुष राय, अनिल कुमार सिंह, इरसाद अंसारी, बृज बिहारी,रौशन, अशोक, पीयूष, फिजिकल टीचर हैदर, जोया,मुस्कान, सबीहा, सपना, मंजु,राहुल, सलीम और अन्य दूसरे टीचर्स और सभी नॉन्टीचिंग स्टाफ का पूरा योगदान रहा। नोबल स्कूल के इस हरे भरे वातावरण में खेल के आयोजन का उद्देश बच्चो के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को बेहतर बनाना रहा। खेल का मुख्य आकर्षण सीनियर फुटबॉल का मैच रहा जो बहुत ही शानदार रहा। सभी बच्चो ने पूर्ण खेल भावना और उत्तम अनुसासन का पदर्सन किया।खेल के इस भव्य आयोजन में पूरे बच्चो का उत्साह देखने लायक रहा।
खेल के दौरान जमील खान और जमील अहमद खान ने मैच कमेंट्री कर के खेल का संचालन किया।
सप्ताह भर से चल रहे इस खेल में बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि चरित्र निर्माण में तालीम और अनुशासन पर बहुत जोर दिया जाता है यदि आप अनुशाषित नही है तो किसी भी क्षेत्र में सफल नही हो सकते हैं।
सप्ताह भर से चल रहा खेल कूद प्रतियोगिता का समापन