सैदपुर डायट पर पाँच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण प्रारम्भ

डायट सैदपुर में आरम्भ हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण

सैदपुर (गाज़ीपुर): उप शिक्षा निदेशक उदयभान सर के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सैदपुर-ग़ाज़ीपुर में जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के सौ अध्यापकों का पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस प्रशिक्षण की पूरी रूपरेखा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। डा0 मंज़र कमाल ने सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी पहलूओं पर प्रकाश डाला और शिक्षकों से इसे अपने अपने विद्यालयों और समाज में अप्लाई करने की बात कही। वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व आदि पर बेहतरीन प्रकाश डाला।साथ ही उन्होंने ने इस प्रशिक्षण को मौजूदा माहौल में एक अदभुत, आवश्यक और दैनिक जीवन में विशेष कर बच्चों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का परिचय सत्र सम्पन्न हुआ।परिचय सत्र के बाद टी ब्रेक का समय हो गया।टी ब्रेक के बाद संदर्भदाता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ‘सुरक्षा एवं संरक्षा: अभिप्राय और आयाम’ विषय पर PPT आदि की मदद प्रशिक्षण प्रदान किया।उन्होंने ने विभिन्न उदाहरणों से अपनी बातों को बेहतर अंदाज में प्रस्तुत किया।इसके बाद इस विषय पर प्रतिभागी शिक्षकों को विभिन्न समूहों में बाँट कर समूह गतिविधि कराई गयी। फिर प्रत्येक समूह द्वारा इसे पेश किया गया। लंच बाद दूसरे सेशन में संदर्भदाता मणिकांत चौबे ने ‘स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया और इसके विभिन्न पहलूओं पर PPT आदि की मदद से विस्तार से चर्चा की। इसके बाद इस विषय पर प्रतिभागी शिक्षकों को विभिन्न समूहों में बाँट कर पुनः समूह गतिविधि कराई गयी। फिर प्रत्येक समूह द्वारा इसे प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डा0 मन्ज़र कमाल ने किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अभय चंद्रा,डा0 शाज़िया रशीदी,डा0 सर्वेश राय,आलोक तिवारी,बृजेश कुमार और ज़िले भर के प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading