रास्ट्रीय सचिव बनने पर अंकित भारती का जबरदस्त स्वागत, मिशन 2022 का लक्ष्य

जबरदस्‍त रोड-शो कर अंकित भारती ने कराया शक्ति का एहसास, आ रहे हैं अखिलेश

गाजीपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित भारती के प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित भारती का स्वागत का सिलसिला सिधौना से जो शुरू हुआ वह औड़िहार, सैदपुर, देवकली, बासुपुर, पहाड़पुर, नैसारा, नन्दगंज,धरवां,कुसुम्हीं ,सहेड़ी, फतुल्लहपुर,तलवल, महाराजगंज होते हुए पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पहुंचकर समाप्त हुआ ।उनके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां शामिल थी । जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अंकित जी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और नौजवानों में नये उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा । हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे के साथ पार्टी ने अंकित भारती को राष्ट्रीय सचिव बनाने का काम किया है उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए अंकित जी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे । अपने स्वागत से अभिभूत अंकित भारती ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा आज देश साम्प्रदायिक और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं ।देश का नौजवान मोदी और योगी सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास है । भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है ।उनकी जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छिनने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप देने का काम किया था लेकिन भाजपा सरकार नौजवानों को कुछ देने के बजाय उनके सामने केवल झूठ परोसने का काम कर रहीं हैं । नौजवानों के सपने को सच करने का काम केवल और केवल समाजवादी पार्टी करेगी और किसी भी राजनीतिक दल के पास नौजवानों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है । आज पूरे प्रदेश का नौजवान अखिलेश जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है । ‘‘जनता का है जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश‘‘ नारे के साथ कार्यक्रम में उपस्थित नौजवानों ने 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, आत्मा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सिकंदर कनौजिया, कमलेश यादव, तहसीन अहमद, रामाशीष यादव,राम औतार शर्मा,उदय यादव,सुभाष यादव, राम यादव,सीरी यादव, उपेन्द्र यादव,विभा पाल,ताहिर सिद्दकी,संदीप यादव, विजय शंकर यादव, रामनारायन राम,राम विजय यादव,पांचू यादव, ग्यासुद्दीन अहमद, आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading