सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में ‘लीड स्कूल एट होम’ का कार्यशाला

सत्य इंटरनेशनल स्कूल में ‘लीड स्कूल ऐट होम’ सेवा सुरू
*सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर, जमानिया, गाजीपुर, शिक्षा के क्षेत्र की प्रौद्योगिक कंपनी लीड स्कूल में बच्चों के लिए घर से पढ़ाई के तहत ‘लीड स्कूल एट होम’ सेवा शुरू की है, एक ऑनलाइन स्कूल सुविधा है जो बच्चों को घर पर पढ़ाई जारी रखने में मदद करती है कंपनी का दावा है कि इससे आने वाले दिनों में लाखों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे नगर से सटे जमानिया स्थित *सत्यम इंटरनेशनल स्कूल* में लीड कंपनी के रीजनल हेड मोहित भारद्वाज व नीलेश मिश्रा ने कंपनी द्वारा छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाली इस ऐप बारे में जानकारी दी।
उसके साथी फ्यूचर टीचिंग लर्निंग, कोडिंग, बेहतर अंग्रेजी, डिजिटल क्लासरूम, गतिविधियों पर आधारित शिक्षण एवं प्रभावी पेरेंटिंग के टिप्स पर चर्चा की गई और स्कूल प्रबंधन के साथ एम यू साइन किया कंपनी अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के जरिए कंपनी पाठ्यक्रम के बचे हुए हिस्से के लिए लाइव ऑनलाइन ऑफलाइन कक्षाएं चलाएगी इसमें किसी भी कक्षा का छात्र उस पाठ या अध्याय से पढ़ाई चालू कर सकेगा जहां तक उसे स्कूल बंद होने से पहले पढ़ाया गया था इस सेमिनार में अभिभावक गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अभिभावक इकराम रानी ने बताया कि इस पद्धति से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं इनका भौतिक व मानसिक दोनों का विकास होगा अन्य अभिभावकों ने अलग-अलग वकक्तव्य के साथ स्कूल की खूब प्रशंसा किया लीड स्कूल के रीजनल अधिकारी मोहित भारद्वाज ने बताया कि स्कूल के साथ किए गए अनुबंधन के अनुसार सभी शिक्षकों को कंपनी की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे सभी कक्षाओं को एलसीडी टीवी से लैस किया जाएगा जिससे कि शिक्षक बेहतर तरीके से स्कूल बच्चों को ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई करवा सके प्रबंधक प्रकाश मोर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नया बदलाव है जो बच्चों के भविष्य को बदलने में मदद करेगा इस मौके पर अभिभावक व अध्यापक गण (नसीम अंसारी, नफीस अंसारी, सुभद्रा देवी, सरवत जहां रजीना रहमान, शबनूर परवीन, निकिता जयसवाल, दिलकश खान, आयशा खातून, काजल गुप्ता, रेशमा परवीन, रविकांत, तबस्सुम परवीन) सभी उपस्थित रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading