संवादाता : हसीन अंसारी
गाज़ीपुर। गुरुवार को स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहा गया। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना जमानिया में 40-50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जब शनिवार को उ0नि0 कौशलेश शर्मा, का0 प्रवीण कुमार के साथ वाहन चेंकिग शान्ति व्यवस्थता ड्यूटी के लिए थाना क्षेत्र मामूर थे कि सूचना मिली की साइकिल यात्रा वाले दिन की घटना से सम्बन्धित एक व्यक्ति जिसका नाम जितेन्द्र यादव पुत्र मारकण्डेय यादव निवासी मतसा थाना जमानिया गाजीपुर है, वो पाण्डेय मोड़ पर खड़ा है ।
सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 अपने हमराह आरक्षी के साथ पाण्डेय मोड़ पर खड़े हुए व्यक्ति के पास पहुंचकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जितेन्द्र यादव पुत्र मारकण्डेय यादव निवासी मतसा थाना जमानिया गाजीपुर उम्र 25 वर्ष बताया । मौके पर जनता के काफी लोग आ गये और कहने लगे कि साहब यही वह व्यक्ति है जो गुरुवार को स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयन्ती पर साइकिल यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्रीं के विरोध मे नारेबाजी व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा था, इसके साथ और बहुत से लोग भी थे। अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए करीब 14.10 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया ।





