रिपोर्टर:-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। योग मंच द्वारा चलाए जा रहे गिलोय वितरण अभियान को सफल बनाने के लिए आज आजमगढ़ डीआईजी कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे और लोगों को गिलोय के पौधे वितरित किए
बीते 4 अगस्त को योग मंच द्वारा शुरू किए गए गिलोय वितरण अभियान के तहत लोगों को हर दिन गिलोय वितरित की जा रही है इस क्रम में योग मंच टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए डीआईजी कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे और उन्होंने योग मंच टीम की काफी सराहना की।
डीआईजी ने योग मंच के रवी प्रकाश को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि रवि हर दिन लोगों को गिलोय वितरित कर उन्हें गिलोय के प्रति योग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं ऐसे में इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है और रवि के साथ हमेशा हमारा सहयोग बना रहता है
इस दौरान आजमगढ़ डीआईजी ने कुंवर सिंह उद्यान में पौधारोपण किया और कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं और हमें इसे लगाना चाहिए सभी लोग पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प लें और सिर्फ पौधे को लगाना ही नहीं उसकी देखभाल भी बहुत ही जरूरी है हमेशा उसकी देखभाल करते रहें ।

