और धूं धूं कर जल उठा कब्रिस्तान….

शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

आजमगढ़। जिले में एक कब्रिस्तान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटो और धुएं को जब देखा तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी लेकिन सूचना के बावजूद वहां कोई नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने के प्रयास में लग गए और आग पर काबू पा लिया।

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर में स्थित कब्रिस्तान में आज अचानक आग लग गई, जब स्थानीय लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को और स्थानीय पुलिस को दिया। बता दें कि सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय लोग खुद ही अपने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे और आखिरकार उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कब्रिस्तान के दरवाजे को भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं कब्रिस्तान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दो पेट्रोल पंप भी स्थित है अगर स्थानीय लोग समय रहते आग नहीं बुझाते तो शायद कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से ही आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू भी पा लिया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading