गाज़ीपुर। गाजीपुर शहर के निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष अहमर जमाल की माता ने बुधवार को लखनऊ में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि अहमर जमाल की माता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अहमर जमाल की माता के पार्थिव शरीर को लखनऊ से गाजीपुर शहर स्थित उनके आवास पर लाया जा रहा है। जिनकी देर शाम पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।