गाजीपुर। जनपद के मशहूर शायर शफीकउर्रहमान अब्बाद का निधन पिछले दिनों हो गया। साहित्यकार अब्बाद की याद में शहर के एमएच इंटर कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अब्बाद के व्यक्तित्व और रचनाओं पर प्रकाश डाला। अब्बाद की रचनाओं का पाठ उनके बच्चों ने करते हुए कहा कि उनके पिता के साहित्यिक सफर को आगे ले जाना बड़ी चुनौती है लेकिन उनका प्रयास होगा कि वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए साहित्यिक सेवा करें।
Watch Video:
कार्यक्रम के आयोजक एमएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद आमिर नें बताया कि आज के समाज में भौतिक सुख साधन पाने की ख्वाहिश इस तरह हावी हो गई है की कलाकार और साहित्यकार हास्य पर चला गया है लेकिन यह दौर भी बदलेगा और कलाकार व साहित्यकारों को उचित सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मासूम रशदी मौजूद रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मोहम्मद वारिस हसन ख़ाँ नें की तथा कार्यक्रम का संचालन बादशाही राही ने की। कार्यक्रम में बतौर वक्ता उबैदुर्रहमान रहमान सिद्दीकी, अख्तर कुरैशी, शेख जैनुल आबदीन, कद्र पारवी, हंटर गाजीपुरी, आफाक गाजीपुरी, डॉक्टर संजीव गुप्ता, खालिद गाजीपुरी तथा मौलाना अरशद कादरी मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति सुहैल खाँ, जमील खान और जावेद अंसारी की रही।