व्यापारी भाई, गाज़ीपुर में अब मिलेगा चुटकी में 50 हज़ार का लोन

जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गाजीपुर क्षेत्र के लिए रुपए 50000 तक शिशु मुद्रा ऋण का ऑनलाइन आवेदन का शुभारंभ दिनांक 03.03.2021 को सफलता पूर्वक किया गया। इसका उद्घाटन गाजीपुर क्षेत्र के प्रमुख रंजीत सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नारायण सिंह ,मुख्य प्रबंधक (ऋण), कचहरी रोड शाखा के प्रमुख के आर मीना एवं बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण अस्थित रहे। इस योजना के तहत जनपद के 119 व्यापारियों को त्वरित ऋण प्रदान किया गया।

इस योजना के अंतर्गत प्रथन ऋण मोहम्मद हामिद को प्रदान किया गया इस अवसर पर जनपद के सभी छोटे व्यापारियों को आव्हान किया इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा कर स्वावलंबी बने।

इस योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्ति हेतु पात्रता की शर्तें निम्नानुसार हैं-

1. आवेदक का बचत खाता कम से कम 6 माह से संचालित हो रहा हो।
2. आवेदक का पैन नंबर, आधार संख्या एवं मोबाइल क्रमांक उक्त खाते में अंकित होना चाहिए।
3.आधार नम्बर से जुड़ा मोबाइल नम्बर सक्रिय होना चाहिए

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading