भाजपा ने मनाई स्थापना दिवस….

बीजेपी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश राजभर कासिमाबाद में रहे, मौजूद

कासिमाबाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ संख्या 232 और 233 पर बूथ अध्यक्ष राम भवन सिंह द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश राजभर (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहूराबाद भाजपा ) के देख रेख में हुआ। आरएसएस यानी संघ उस बुनियाद का सामाजिक, सांस्कृतिक नाम है जिसे आज के पॉलिटिकल पंडित मोदी-शाह की सोशल इंजीनियरिंग कहकर अपनी सतही समझ को अभिव्यक्त करते हैं। असल में बीजेपी का राजनीतिक शिखर महज एक पड़ाव है उस सुदीर्ध परियोजना का जिसे संघ ने अपने सतत संघर्ष, बलिदान और तपस्या से खड़ा किया है। सवाल यह है कि महज 7 साल से भी कम के दौर में गैर बीजेपीवाद की राष्ट्रीय मांग क्यों बेचारगी के साथ मुखर होने लगी, स्वाभाविक शासक परिवार के मुखिया अमेरिका से हस्तक्षेप तक की मांग पर उतर आए, जबकि गैर कांग्रेसवाद को फलीभूत होने में 60 साल का समय लगा। इस कार्यक्रम में दीपक लाल श्रीवास्तव (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व विधान सभा प्रभारी जहूराबाद), घुरपत राजभर मण्डल उपाध्यक्ष मोती चौहान, उदय बिन्द, महंगू बिन्द, अनिल पाण्डेय, ऋषभ भारद्वाज, रामबरत बिन्द व मण्डल महामंत्री सौरभ प्रताप सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मुन्ना बिंद, रामनाथ बिंद, अशोक सिंह व जय राम सिंह मौजूद रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading