प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने सपा,बसपा पर साधा निशाना ग़ाज़ीपुर जनपद के ग़ाज़ीपुर, जमानिया में कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि बाबरी मस्जिद के गिरने गिराने का दोष को लेकर विरोधियों द्वारा बरगलाया जाता हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम बाबरी मस्जिद गिराने के दोषीयो को सजा भी हुई थी , आखिर बाबरी मस्जिद गिरने से फायदा किसका हुआ । हमारे समाज के मुस्लिम भाइयों को यह समझ लेना चाहिए कि जो सपा माननीय आजम खान की नहीं हुई वह आम गरीब मुसलमानों की क्या होगी उन्होंने बसपा पर हर मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़े होने का भी आरोप लगाया एक कांग्रेसी ही है जो हर मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ लड़ रही है 2022 में अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों का जन समर्थन से कांग्रेस कि सत्ता में वापसी होने वाली है बाबरी मस्जिद का ताला अदालत ने खुलवाया लेकिन सपा और बसपा ने आरोप कांग्रेस पर लगाया हमारे समाज के लोग जागरुक नहीं थे इसका लाभ लोगों ने उठाया और आज मुसलमान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । उत्तर प्रदेश में ओबैसी की एंट्री के बारे में पूछने पर शाहनवाज आलम ने कहा कि मुसलमान बिहार चुनाव के बाद यह समझने लगा है कि ओवैसी साहब सिर्फ पतंग है डोर किसी और के हाथ में है । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप सेआज प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक जनाब शाहनवाज़ आलम भाई का आगमन पांडेय मोड़ कांग्रेस कार्यालय ज़मानिया क़स्बा ग़ाज़ीपुर में हुआ ..और कांग्रेस की उपलब्धिया बताई …विशेष तौर पे मुसलमानो के लिए कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला ..इस अवसर पर प्रदेश सचिव नईम प्रधान , कोऑर्डिनेटर ख्वाजा गुड्डू , शबीबुल हसन , शहर अध्यक्ष अदील अख्तर , खुर्शीद नेता , नसीम अख्तर , सयेद फैज़ान , मिस्बाहुल होदा , सुहेल खान , एहतशाम अहमद ,अहसन रज़ा , मंज़ूर इत्यादि रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने सपा बसपा पर साधा निशाना।