चोरी की मोटरसाइकिल व नाजायज तमंचा संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी

गाजीपुर। थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल नाजायज तमंचा व दमकल/पम्पिंग सेट आदि सामान के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ग़ाज़ीपुर। दिनांक 08.01.2021 को मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0 05/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित दमकल/पम्पिंग सेट व मु0अ0सं0 224/2020 धारा 380/457 भा0द0वि0 से सम्बन्धित सेनिटाइजर मशीन व 1000 रु0 नगद व एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, ग्लैमर मोटरसाइकिल, टुल्लू पम्प आदि की सफल बरामदगी करते हुये अभियुक्तगण अमित कुमार पुत्र जगजीत राम ग्राम जादूटाडा थाना शादियाबाद गाजीपुर व अभियुक्त रामआशीष उर्फ रामाशीष पुत्र शंकर राम ग्राम सरैया थाना सादात गाजीपुर को रायपुर टडवाटप्पा लिंक रोड थाना शादियाबाद से समय करीब 07.40 बजे शाम गिरफ्तार किया गया । ध्यातव्य है कि अभियोग 05/20 धारा 379/411 भा0द0वि0 दिनांक 06.01.20 को वादी कमलेश यादव पुत्र मुद्रिका यादव ग्राम भदौरा उर्फ घिनहा थाना शादियाबाद गाजीपुर द्वारा अपने खेत में लगा दमकला/पम्पिंग सेट की चोरी होने की सूचना के आधार पर पंजीकृत हुआ था तथा मु0अ0सं0 224/20 धारा 457/380 वादी जितेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य महावीर इन्टर कालेज मलिकपुरा थाना शादियाबाद गाजीपुर द्वारा दिनांक 02.11.20 को अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय का ताला तोडकर आलमारी मे रखा 7700 रुपये नगद व सेनेटाइजर स्प्रे मशीन व थर्मल स्कैनर को चुरा ले जाने की प्रार्थमिकी दर्ज करवाई गयी थी। तभी से शादियाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरो की तलाश की जा रही थी। दिनांक 08.01.2021 को प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा व उ0नि0 प्रशान्त चौधरी व उ0नि0 गिरजाशंकर मय हमराहीयान के वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर 01 रिक्शा ट्राली पर चोरी का 02 अदद दमकल/पम्पिंग सेट, 01 अदद टुल्लू पम्प,01 अदद सेनिटाइजर मशीन लादकर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पीछे एक मोटर साइकिल पर 03 व्यक्ति आ रहे थे। दबिश के दौरान मोटरसाइकिल चालक व रिक्शा चालक पकडे गये। जबकि अन्य दो व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल से कूदकर भागने मे सफल रहे। मोटरसाइकिल चालक अमित कुमार की तलाशी से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1000/- रुपये मिले। मोटर साइकिल नं0 UP 54 P 8025 भी चोरी की थी जिसका नम्बर कूटरचित पाया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-
1-अमित कुमार पुत्र जगजीवन राम ग्राम जादूटाडा थाना शादियाबाद गाजीपुर
2- राम आशीष उर्फ रामाशीष पुत्र शंकर राम ग्राम सरैया थाना सादात गाजीपुर
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0 224/2020 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना शादियाबाद गाजीपुर।
2-मु0अ0सं0 05/2021 धारा 379/411भा0द0वि0 थाना शादियाबाद गाजीपुर।
3-मु0अ0सं0 06/2021 धारा- 41,411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 गाजीपुर।
4-मु0अ0सं0 07/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शादियाबाद गाजीपुर।

बरामदगी का विवरण-
1-एक अदद मो0सा0 – कूटरचित रजिस्ट्रेशन नं0 UP 54 P 8025
2- एक अदद नाजायज तमन्चा व कारतूस 315 बोर
3- दो अदद दमकला/पम्पिंग सेट
4- एक अदद सेनिटाइजर मशीन
5-एक अदद टुल्लू पम्प सेट
6- एक हजार रुपये नगद
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-SHO शिवप्रताप वर्मा थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
2- उ0नि0 गिरजाशँकर थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
3- उ0नि0 प्रशान्त कुमार चौधरी चौकी हंसराजपुर थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
4-का0 प्रवीण कुमार थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
5-का0 अजीत कुमार थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
6- का0 विकाश मौर्या थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
7-का0 विकाश तिवारी थाना शादियाबाद गाजीपुर ।
8-का0 विकाश वर्मा चौकी हंसराजपुर थाना शादियाबाद गाजीपुर ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading