सर्वोच्च दर्पण न्यूज़ के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न ग़ाज़ीपुर जनपद के सर्वोच्च दर्पण के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक,प्रधान सम्पादक इंदरजीत यादव व उत्तर प्रदेश के सहसम्पादक कुँवर कुंदन सिंह के अध्यक्षता व सदर ब्यूरो पंडित कृष्ण बिहारी त्रिवेदी के संरक्षण में ग़ाज़ीपुर जनपद के सभी तहसील व ब्लॉक न्यूज़ रिपोर्टर की बैठक हुई,बैठक का मुख्य उद्देश्य इस प्रतिस्पर्धा के दौर में खबरों के साथ-साथ लोगों के बीच मे विश्वास बनना।आज सैकड़ों नही हज़ारों के बीच मे नम्बर एक बनना एक चुनौती है,हमे फेक पत्रकारिता से बचना है,सच्ची खबर पर ध्यान केंद्रित करना,चुनौतियों से नही घबराना जनता का आवाज़ उठाना भ्र्ष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा।इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में उत्तर प्रदेश के सहसंपादक कुंवर कुन्दन सिंह,वाराणसी के मण्डल ब्यूरो ज़फ़र इक़बाल जमानिया व सेवराई से हैदर अली,सदर से पंडित कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, अनिल मौर्या , तेज बहादुर कुशवाहा ,त्रिलोकीनाथ ,रामबचन, डा गौतम, सत्येंद्र शर्मा ,रत्नेश गुप्ता आशीष जायसवाल, राजू पांडे, शिशिर राज , नरेंद्र राय, शिवम् आनंद, प्रमोद राव, दिनेश, आरिफ अहमद आदि लोग मौजूद रहे l
सर्वोच्च दर्पण न्यूज़ के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न