थैंक यू ग़ाज़ीपुर पुलिस की सर्विलांस टीम: गुम हुई मोबाइलो को वापस पाकर लोगो के खिले चेहरे

गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुमशुदा हुए मोबाइलों के संबंध में सर्विलांस सेल द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। सर्विलांस सेल की मदद से 51 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0ओपी सिंह ने जिनके मोबाइल फोन चोरी हुए थे उन्हें बरामद मोबाइल सौंपे।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत गुमशुदा मोबाइल फोन उनके आवेदकों को सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद 51 मोबाइलों की अनुमानित कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है। वही पीड़ितों ने अपने गुमशुदा हुए मोबाइल पुनः प्राप्त कर प्रसन्नता जाहिर की है और पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बरामदगी में 11 विवो मोबाइल, 7 सैमसंग मोबाइल, 5 ओप्पो मोबाइल, 12 एम आई मोबाइल, 14 रियल मी मोबाइल और 1-1 लेनेवो और लावा मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामदकर्ता सर्विलांस/स्वाट टीम को ₹15000 नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading