February 24, 2026

अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश और ज़िला शहर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न–

अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश और ज़िला शहर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

संगठन निर्माण को लेकर हुई चर्चा

नसीमुद्दीन सिद्दीकी, शाहनवाज़ आलम, सोहिल अंसारी, ज़फर आलम नक़वी, मोना मिश्रा, ज़ुबैर खान, बदरुद्दीन क़ुरैशी ने किया संबोधित

लखनऊ, 15 दिसम्बर 2020। उत्तर प्रदेश काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य कार्यकरणी की मीटींग प्रदेश कांग्रेस कार्यलय नेहरू भवन में हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहनवाज़ आलम ने कहा कि मुसलमानों को प्रियंका गांधी के रूप में अपना नेता मिल गया है। अल्पसंख्यकों के समर्थन से 2020 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पदअधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में विघटनकारी शाक्तयों से मुकाबला करने के लिए अपने संगठन को ग्राम सभा तक जल्द से जल्द पहुचना ज़रूरी है उसके साथ काँग्रेस के बड़े नेताओं को आम कार्यकर्ता तक पहुचकर जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क पर उनके साथ मिलकर लड़ना है ।
पूर्व सांसद ज़फर अली नक़वी ने अपने सम्बोधन में कहा जब तक अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस से जुड़ा था तब तक विघटनकरी शाक्तयों की दो सीटें आती थीं। आपके लिए कांग्रेस ने 5 राज्यों में मुख्यमंत्री दिए लेकिन आज हमको विधायक सांसद बनना भी मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष और कानपुर के विधायक सोहिल अंसारी ने कहा कि बुनकर समाज को सपा ने सिर्फ़ धोखा दिया है। बुनकरों की आवाज़ अब प्रियंका गांधी हैं।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन क़ुरैशी ने कहा कि काँग्रेस ने संविधान में बराबरी का हक़ सबको दिया यही देश की शक्ति है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता मोना मिश्रा जी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि सभी को एक योद्धा बन कर पार्टी का काम करना है। प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनानी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से उत्तर प्रदेश के सचिव ज़ुबैर खान ने अपने संबोधन में कहा संगठन सर्जन तेज़ी के साथ अपना काम कर रहा है अल्पसंख्यक विभाग को भी संगठन 25 दिसंबर तक बनाना है 18 जनवरी को अब्दुल कयूम अंसारी जी की पुण्यतिथि को बुनकर दिवस के तौर पर पूरे प्रदेश में मनाना है उनके किये कार्यो को बुनकरों को तक पहुचाना है ।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading