संवाददाता: सऊद अंसारी
आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्र नेता को निषाद पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश महासचिव मनोनीत होकर अपने गृह जनपद गाजीपुर जिले में प्रथम आगमन पर निषाद पार्टी के समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं गगनचुंबी नारों के साथ निषाद पार्टी के युवाओं ने मनोनीत होकर आए युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निषाद मनीष कुमार चौधरी को युवा जोश का एहसास दिलाया। अंततः नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ संजय कुमार निषाद को धन्यवाद देते हुए जिले के क्रमवार जिला अध्यक्ष अनिल निषाद प्रांतीय अध्यक्ष, दिलीप निषाद युवा मोर्चा, अध्यक्ष बबलू बिंद, नगर अध्यक्ष दयाशंकर चौधरी को भी धन्यवाद किया एवं मिले नई जिम्मेदारी को पूरे प्रदेश भर में भ्रमण कर निषाद समाज के युवाओं को प्रेरित कर निषाद समाज के इतिहास की जानकारी देकर उनको समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनाना है इस पर जोर दिया। आने वाले 2022 के विधानसभा में निषाद पार्टी अपना दमखम निषाद समाज के युवाओं के बल पर पार्टी में हूंकार भरने का काम करेगी। साथ ही मोदी योगी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने निषाद राज के प्रतिमा के लिए एवं पार्क के लिए लगभग ₹25 करोड़ रुपए आवंटित किया इसके लिए निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा ने देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

