सैफ़ सिद्दीक़ी बने कांग्रेस का जिला चेयरमैन ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया क्षेत्र के युवा मिलनसार व संघर्षों के साथी मोहम्मद सैफ सिद्दीकी को गाजीपुर जनपद के कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला चेयरमैन चुने जाने पर जनपद वासियों व क्षेत्र के वाशियों में हर्ष व्याप्त है और उन्हें हार्दिक बधाई दिए और जनपद में कांग्रेस को मजबूती देंगें ऐसा विश्वास जताया ।सैफ सिद्दीकी इस पद पर अभिनंदन किया साथ ही साथ कांग्रेस के नेतृत्व को धन्यवाद दिया जिन्होंने एक युवा संघर्षशील साथी का चुनाव कर ग़ाज़ीपुर के कांग्रेस पार्टी में चार चांद लगाने का काम किया है।

