घर मे घुस कर प्रधान को गोलियों से भून डाला, सनसनीखेज घटना से दहला पूर्वांचल

आजमगढ़ : जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान राजेश यादव उर्फ टाइगर की गोली मारकर शनिवार की देर शाम को हत्या कर दी गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। वर्तमान में राजेश यादव के भाई की पत्नी प्रधान और राजेश की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि राजेश यादव पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसीलिए आशंका जताई जा रही है की प्रधानी चुनाव या किसी रंजिश को लेकर गोली मारी गई थी। घटना को अल्लीपुर में ही अंजाम दिया गया जब पूर्व प्रधान गांव के ही अभी एक परिचित के गए थे। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पूर्व प्रधान की हत्या से गांव में तनाव है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी एसपी पंकज कुमार पांडेय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित परिजनों ने शव पुलिस को कब्जे में लेने नहीं दिया । तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।
प्रभारी एसपी ने कहा कि राजेश यादव ने एक जमीन ली थी उसी सिलसिले में वह गांव के है एक व्यक्ति के यहां बैठे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस जांच मे जुटी है।

वहीं घटना को लेकर मृतक के भाई राकेश यादव का कहना है कि जमीनी विवाद और कोटे के विवाद में साजिश रचकर हत्या की है। कहा कि विवाद की शिकायत रानी की सराय पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी जिसका नतीजा यह हुआ कि उनके भाई की हत्या ही गई।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading