विधान परिषद चुनाव को ले भाजपा की बैठक सम्पन्न।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

गाजीपुर : मुहम्मदाबाद स्थित शंकर कोल्ड स्टोर परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लें जाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी केदारनाथ सिंह व चेतनारायण सिंह के पक्ष में मतदान कराने की रणनीति तय की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा अलग तरह की पार्टी है। यह वर्ग, जाति और धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के आधार पर चलती है। भाजपा जातिवाद और परिवारवाद में विश्वास नहीं करती, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पूरे देश में दिन-प्रतिदिन विस्तार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह और शिक्षक क्षेत्र से चेतनारायण सिंह के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। विधायक अलका राय ने कहा कि अगर आपस में कोई गिला-शिकायत भी हो तो उसे भुलाकर एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए आप सभी अपनी पूरी ताकत लगा दे। इस अवसर पर श्यामराज तिवारी, नरेंद्र नाथ सिंह, विरेंद्र राय, आनंद राय, प्रमोद राय, कृष्णानंद राय, नथुनी सिंह, रविंद्रनाथ राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपा शंकर राय, गणेश गुप्ता, शशांक राय, विनोद राय, प्रहलाद राय लाला, अश्विनी राय, आनंद मोहन मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं संचालन कृष्ण बिहारी राय ने किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading