ओवैसी की पार्टी की बिहार में जबरदस्त सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता उत्साहित..

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बिहार चुनाव में धमाकेदार ऐतिहासिक एम आई एम पार्टी ने 5 सीट निकाला है जिससे लोगों में खुशी की लहर है एम आई एम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के कई क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर लोगों को मिठाई खिलाकर जीत का इजहार किया एम आई एम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी साहब ने यह संकेत दे दिया के अब वह बंगाल और उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेंगे जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में अन्य दलों में मातम सा छाया हुआ है ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के बढ़ते कद को देखकर लोगों को परेशानी हो रही है एम आई एम पार्टी बनी उत्तर प्रदेश में अन्य पार्टियों के लिए सर दर्द अब देखना यह है कि ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी चुनावी मैदान में कैसे लड़ेगी वैसे उत्तर प्रदेश में कई चुनाव लड़ भी चुकी है और लगभग सभी जिलों में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं और वह बहुत खुश हैं अपनी पार्टी की जीत की वजह से और इनकी हिम्मत और हौसला इतना बुलंद हो गया है कि अब वह किसी भी पार्टी को मुकाबला देने के लिए मैदान में आने के लिए तैयार हैं
वहीं बुधवार समय 12:30 बजे दिलदारनगर AIMIM कार्यालय पर बिहार में मजलिस पार्टी की जीत की खुशी में कार्यालय पर सभी लोगों को मिठाई खिलाया गया और जीते हुए लोगों को मुबारकबाद दिया गया।
जिलाध्यक्ष अबुल जफ़र, जिलामहासचिव एज़ाज़ खां, जमानिया नगर अध्यक्ष शकील रैनी भाई, जिला संयुक्त सचिव जलालुद्दीन खां, आमिर रैनी,बाबर नेता संगठन मंत्री,जावेद भाई, गुड्डू भाई, वसीम रहबर इत्यादि सैकडों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading