ब्यूरो डेस्क | चर्चित धारावाहिक “कुमकुम भाग्य” की एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर का कहना हा कि उनके पिता उन्हें मार देंगे. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की अर्हने वाली हैं और न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने कहा कि “मेरे पिता ने मुझे धमकी दी कि उन्होंने मुझे मुंबई भेजने के लिए जो पैसा लगाया था वो मैं वापिस कर दूं और मुझे बहुत मारा। मेरी शादी भी जबरदस्ती 28 साल के किसी लड़के से करवा रहे हैं। वो मुझे मार देंगे”
इस पुरे मामले पर SP सिटी बरेली रविन्द्र कुमार कहा कि “जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया तृप्ति शंखधर के पिता को हिरास्त में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पिता और पुत्री दोनों थाने में हैं। तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी”
जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया तृप्ति शंखधर के पिता को हिरास्त में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पिता और पुत्री दोनों थाने में हैं। तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी : रवींद्र कुमार SP सिटी बरेली, यूपी https://t.co/F6tVe949Af pic.twitter.com/eeaK6gDw8n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2020

