संवादाता : हसीन अंसारी
गाजीपुर | स्थानीय सरजू पांडेय पार्क पर विश्वकर्मा ब्रिगेड गाजीपुर के तत्वाधान में 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजनोत्सव जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु बैठक एवं शांति मार्च किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति पर सदर SDM को मांग पत्र(ज्ञापन)शिवम विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा ब्रिगेड के द्वारा दिया गया.
इस अवसर पर विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शिवम विश्वकर्मा ने कहा कि “17 सितंबर विश्वकर्मा समाज के मान सम्मान का प्रतीक है यदि सीएम योगी धर्म अध्यात्म तथा संस्कृति का सम्मान करते हैं तो उन्हें यह जानना चाहिए कि भगवान विश्वकर्मा कोई महापुरुष नहीं देवता है इसलिए 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश अवश्य घोषित कर देना चाहिए।”
इस अवसर पर हरेंद्र विश्वकर्मा प्रदेश सचिव विश्वकर्मा ने कहा कि “17 सितंबर विश्वकर्मा समाज की लंबित मांग रही है और सपा बसपा और भाजपा की सरकारें आई गई पर सभी ने सिर्फ आश्वासन देने का काम किया है। यह हमारे समाज के सम्मान का विषय है इसे सरकार को बाध्य होकर मानना ही पड़ेगा।”
इस अवसर पर मदन मोहन विश्कर्मा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने कहा कि हमारा मान स्वाभिमान में विश्वास रखता है वह भगवान विश्वकर्मा को पूरा संसार शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकार का अधिष्ठाता मानता है इसी कड़ी में राघव विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित न कर विगत सरकारों ने विश्वकर्मा समाज का घोर अपमान किया है यह समाज की उपेक्षा है और हम इस छोटी सी मांग को लेकर ही रहेंगे चाहे हमें धरना प्रदर्शन या शांति मार्च क्यों न करें।

इस कार्यक्रम को रवि विश्वकर्मा दिलीप विश्वकर्मा प्रमोद विश्वकर्मा राहुल विश्वकर्मा विश्वकर्मा सुरेंद्र विश्वकर्मा नीरज प्रवीण डॉक्टर प्रमोद आदि ने संबोधित किया इस कार्यक्रम में विपिन विश्वकर्मा चंदन विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा हरिओम विश्वकर्मा दीना नाथ विश्वकर्मा तेज बहादुर रविकांत अरविंद आकाश श्याम अंकित पंकज वीर बहादुर मन्नू , राजीव , जय प्रकाश अंकुर पीयूष राम जपि प्रमोद आदि लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राघव विश्वकर्मा तथा संचालन प्रवीण विश्वकर्मा वर्तमान महामंत्री (पी जी कॉलेज गाजीपुर)ने किया।