ग़ाज़ीपुर जनपद के भदौरा क्षेत्र के उसिया गाँव निवासी युवा समाज सेवी इमरान खान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक मिसाल बन गयें हैं।
इमरान खान मूलतः उसिया गांव के निवासी हैं लेकिन उनकी शिक्षा दीक्षा बाहर हुई है।इमरान अपनी सहयोगी टीम के साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की सोच ने उन्हें अपने घर से दूसरे विधानसभा मोहम्मदाबाद और दूसरे क्षेत्र रेवतीपुर को चुनना पड़ा क्योंकि उनके क्षेत्र और तहसील में इस प्रकार की बाढ़ से घिरे लोग नही थे।इमरान बाढ़ से घिरे चार से पाँच गाँव का मोटर बोट से करीब 20 किलोमीटर का दौरा भीगते हुए बारिश में लोगों को दूध का पैकेट, बिस्किट, बिसलेरी पानी, टॉफी, कुरकुरे, नमकीन का पैकेट और बुजुर्गों को गमझा पहना कर बाढ़ से परेशान बच्चों से लेकर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।जिस गाँव मे उन्होंने राहत सामग्री पहुचाई वहां पर सबसे अधिक दलित और पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या है।इस पर उन्होंने कहा कि सबसे अधिक बाढ़ से पीड़ित यही समाज है इंसानियत सबसे बड़ी चीज है।
उन्होंने कहा कि यह मदद केवल इमरान की नही है,इसके पीछे पुरा उसिया गाँव का सहयोग है और समय-समय पर जो भी होगा सहायता की जायेगी।
युवा समाजसेवी इमरान की टीम ने बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर लाए मुश्कान।

