माफिया अतीक के छोटे बेटे पर पहली FIR! भड़काऊ REEL बनाई…

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (Aban Ahmed) पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। भड़काऊ REEL को लेकर बुधवार देर रात धूमनगंज थाना (Dhoomanganj Police Station) में केस दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह में पहुंचे अबान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें धमकी भरा डायलॉग और बैकग्राउंड में उकसाने वाला गाना जोड़ा गया था। वीडियो में जो गाना चलाया गया, उसके बोल थे— ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी… हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी… हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ देते हैं… तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम… फाड़ के जाते हैं।’

पहला मुकदमा दर्ज होने की वजह:
धूमनगंज थाना के सब इंस्पेक्टर आदित्य सिंह (Aditya Singh) द्वारा दी गई एप्लिकेशन में कहा गया कि इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर समाज में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। मामले में एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव (Ajayendra Yadav) ने बताया कि BNS की धारा 353 के तहत अबान के साथ उसके साथी हमजा और कई अन्य अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह धारा सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान से जुड़ी है, जिसके तहत झूठी अफवाहें, भड़काऊ सामग्री या ऐसे बयान जो शांति व सौहार्द बिगाड़ें, अपराध की श्रेणी में आते हैं।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं:
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि अतीक और अशरफ की मौत के बाद भी अबान का रवैया नहीं बदला। एक यूजर ने कमेंट किया— “रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई।” जबकि दूसरे ने लिखा— “अगर ये मामला योगी जी तक पहुंचा तो अंजाम गंभीर होगा।”

अबान अहमद कौन है:
अबान, अतीक अहमद का पांचवां और सबसे छोटा बेटा है। उससे बड़ा अहजम है। उसके दो भाई उमर और अली जेल में बंद हैं, जबकि तीसरे भाई असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान अबान और अहजम नाबालिग थे। इस घटना के बाद दोनों को चकिया में संदिग्ध हालत में मिलने पर राजरूपपुर बालगृह भेजा गया था, जहां वे 221 दिन तक रहे। 9 अक्टूबर, 2023 को बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी के हवाले किया गया।

रिहाई के बाद अचानक गायब, फिर वीडियो में वापसी:
रिहाई के बाद दोनों भाई कुछ समय के लिए गायब रहे, लेकिन 26 नवंबर को अबान अचानक वायरल वीडियो में दिखाई दिया। इसके बाद से कई सवाल उठाए जाने लगे कि सुरक्षा में होने के बावजूद वह लग्जरी गाड़ियों में कैसे घूम रहा है और शादी समारोह में धमकी भरी रील किसने बनाई और क्यों?

पुलिस अधिकारियों का बयान:
डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य (Manish Kumar Shandilya) ने बताया कि उन्हें अभी ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है, लेकिन जांच कराई जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो कैसे और किसने बनाया।

नैनी जेल में भाई अली से मुलाकात:
अबान 17 सितंबर, 2025 को सुधारगृह से रिहा होने के बाद पहली बार सार्वजनिक स्थान पर नजर आया था। वह तीन कारों के काफिले के साथ नैनी सेंट्रल जेल (Naini Central Jail) में अपने भाई अली से मिलने पहुंचा था। इस दौरान वह मोटा, दाढ़ी वाला और बदले हुए अंदाज में दिखा। उसने एक सफेद अंगौछा डालकर अपने चेहरे को बार-बार ढकने की कोशिश की, ताकि उसकी वीडियो और फोटो न ली जा सके।

2023 में अतीक-अशरफ की हत्या का मामला:
15 अप्रैल, 2023 की रात अतीक और अशरफ को पूछताछ के बाद हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया था। कॉल्विन हॉस्पिटल (Colvin Hospital) लाए जाने के बाद मीडिया से बात करते समय तीन हमलावरों ने कुल 14 गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।



#AbanAhmed, #AtiqAhmed, #PrayagrajCase, #DhoomanganjFIR

Disclaimer:

यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है।


Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading