गाजीपुर | शनिवार की सुबह साथियों के साथ गंगा स्नान कर रहा किशोर गंगा में डूब गया, ये घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बाराहघाट की है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली और किशोर की तलाश में लग गयी। देर शाम 7:30 बजे सफलता मिली और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक किशोर का नाम आकश था, उसकी उम्र महज 16 वर्ष थी, वो औड़िहार कला (खलवा) गांव का राहने वाला था। आकश अपने दोस्तों चंदन, देवेंद्र और विशाल के साथ गंगा स्नान करने के लिए सैदपुर के बाराहघाट गया था। नहाते समय आकाश आकाश को अंदाजा नहीं लगा और वो गहरे पानी में चला गया। दोस्त को डूबता देख अन्य तीनाें साथियों ने उसे बचाने का खूब प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया, पिता बाबूलाल वाराणसी गये थे और माता सुनीता देवी का रोरोकर हाल बुरा था, आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुत्र के डूबने की जानकारी होते ही वो बिलखने लगे। आसपास के लोगों ने परिजनों को सांत्वना दिया।

वहीँ घटना की सुचना मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शाम करीब 7:30 बजे किशोर का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर गोताखोरों ने बरामद किया। खबर के अनुसार सैदपुर कोतवाल योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


