रिपोर्ट : हसीन अंसारी
गाजीपुर | होली और रमजान को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है और किसी भी हाल में किसी को कानून व्यावस्था से खिलवाड़ ना करने देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सदर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन पर आरोप है कि ये अशांति फैला रहे थे, जी हाँ; कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद और शांतिभंग के आरोप में यह कार्रवाई की गई। इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोड़ा देहाती के रामाश्रय बिंद, विनोद बिंद, तेजबहादुर बिंद और अरुण बिंद शामिल हैं। तो वहीँ औरंगाबाद से रामभजन बिंद, अभिषेक बिंद, महेंद्र उर्फ डब्लू बिंद और अरुण बिंद को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस की सतर्कता से तलवल से विरेंद्र प्रजापति और रामनाथ प्रजापति तथा नौकापुरा से आकाश शर्मा को भी हिरासत में लिया गया है। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
