राहुल ढींगरा द्वारा दस्तार-शान-ए- हिंदुस्तान कार्यक्रम का भव्य आयोजन

देश की राजधानी दिल्ली मे पहली बार दस्तार-शान-ए-हिंद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका आयोजन श्री बंगला साहेब गुरुद्वारे मे ट्रैक2रन जीपीएस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के डिरेक्टर राहुल ढींगरा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे हज़ारों की संख्या मे लोगो ने शिरकत की। इस आयोजन का उदेश्य युवा पीढी को अपने धर्म और संस्कृति के बारे मे जागरूक करने का था। जिसके लिए उन्होंने गुरु नानक देव जी के 550 वें जन्मोत्सव पर 550 लोगो को पगड़ी बांधकर सम्मानित करने का लक्ष्य रखा लेकिन 593 लोगो को पगड़ी बांधी गयी। बता दे कि इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रेसिडेंट श्री मंजिन्दर् सिंह सिरसा,धरम प्रचार हेड श्री जितेंद्र पाल सिंह (गोल्डी जी) सहित बहुत से लोग शामिल रहे। जिसमे सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित भी किया गया और सभी ने राहुल ढींगरा द्वारा किये इस कार्य की काफी प्रसंशा भी की। साथ ही इस आयोजन मे मौजूद सभी लोगो ने इसका जमकर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading