जिला स्तरीय फुटबॉल का उसिया में भव्य उद्घाटन ग़ाज़ीपुर के जनपद भदौरा क्षेत्र के उसिया गाँव मे फुटबॉल का उद्घाटन आतिशबाजी,पटाकों और रंगबिरंगे गुब्बारे के साथ शांति की प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया।
निर्धारित समय 2 बजे से आधा घंटा विलम्ब से सुरू हुआ विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी सेवराई और पूर्व डी जी पी छत्तीसगढ़ वज़ीर अंसारी के साथ,मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद मोहम्मद शाहिद रहें।
मुख्य अतिथि शाहिद ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल की दीवानगी ही प्रदेश व देश के लिये फूटबॉल का भविष्य दिखाई दे रहा।आज नौजवानों को मोबाईल फ़ोन से हटकर फुटबॉल के लिए समय निकलना चाहिए
उसिया का मिनी स्टेडियम पुरी तरह से भर चुका था उद्घाटन मैच मिर्चा और महेन्द के बीच रोमांचकारी रहा मिर्चा की टीम सुरु में दो गोल करके बढ़त बनाई ,महेन्द ने भी दो गोल करके बराबरी पर ला दिया।
पहली हाफ में दोनों टीम 2-2 की बराबरी पर रही।
दूसरे हाफ महेन्द ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला टाई ब्रेकर पर ला दिया ।
टाई ब्रेकर में महेन्द ने मिर्चा को 2 के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया।
प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष उसिया के ग्राम प्रधान शम्स तबरेज उर्फ पिंटू ने प्रतियोगिता के माध्यम से भाई-चारा और खेल के क्षेत्र में गांव का प्रदेश और देश मे नाम हो।
यह प्रतियोगिता 9 दिन तक चलेगी कुल 16 टीम भाग ले रही है।नॉक आउट मुकाबला होगा
बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज़ खान ने भी आए हुये मेहमानों का स्वागत किया।
अन्य विशिष्ट अतिथि में एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद अमीर,शाहजहां खान,परवेज़ खान,अकबर खान,तौसीफ खान,जमील खान आदी लोग रहे।
उसिया में फुटबॉल का महामुकाबला सुरु,भव्य उद्घाटन