गाज़ीपुर। लोकसभा चुनाव में 7वें चरण में सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनोनपुरी ताकत झोंक दी। वहीं गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तमाम दिग्गजों का आगमन हुआ। प्रधानमंत्री , गृह मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने गाजीपुर में मोर्चा संभाला। इस बीच पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज मतदान करने के साथ ही सभी से मतदान करने की अपील भी किया।

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए शनिवार को गाजीपुर में बूथ संख्या 242 सरस्वती विद्या मंदिर चेहलस्तून टेढ़ी बाजार पर मतदान कर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत-2047 तक विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आप सभी अधिक से अधिक मतदान अवश्य करें जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र बन सके।

