उत्तर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल के साथ शराब के दाम में हुई वृद्धि

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पुरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन है तो वहीँ देश कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार प्रयासरत है, ऐसे में 4 मई से कुछ चीजों में छूट भी दी गई है. जोन और परिस्थिओं के अनुसार छूट दी जा रही है.

4 मई से देश के अन्य स्थानों सहित उत्तर प्रदेश में भी शराब की दूकान खोली गई. वहीँ जानकारी के अनुसार अकेले उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में पहले दिन लगभग 1.5 करोंड़ की शराब बेचीं गई. ख़बरों के अनुसार देश के कई राज्यों में शराब और डीजल- पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है. बुधवार को ऐसी ही वृद्धि उत्तर प्रदेश में हुई.

बुधवार रात से बढ़ेंगे दाम

  1. डीजल पर एक 1 रुपये प्रति लीटर
  2. पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर
  3. देशी शराब पर 5 रुपये
  4. विदेशी शराब पर 10 से 30 रूपये
  5. आयातित शराब में 100 से 400 रूपये तक

उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को बताया कि “डीजल पर एक 1 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी.”

उन्होंने आगे कहा कि “देशी शराब पर 5 रुपये की वृद्धि हुई है जो 65 रुपये में मिलती ​थी वो अब 70 रुपये में​ मिलेगी, 75 रुपये वाली 80 में मिलेगी। विदेशी शराब पर 180ML तक 10 रुपये, 180 ML- 500 ML तक 20 रुपये और 500 ML से ज्यादा पर 30 रुपये की वृद्धि की गई है।”

उन्होंने कहा कि “आयातित शराब में 100-180ML तक 100 रुपए, 180-500ML तक 200 रुपए और 500ML से अधिक पर 400 रुपए की वृद्धि की गई है। ये तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा.”

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading