ब्यूरो डेस्क। पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाए जाने के साथ ही कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी यकायक खास से आम हो गए हैं। यूपी के जेल मंत्री जय कुमार सिंह ने साफ कहा है कि जेल में मुख्तार अंसारी को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्तार को वैसे ही रहना होगा जैसे जेल में कोई दूसरा कैदी रहता है।
Under the Yogi Adityanath govt, goons, criminals, anti-social elements in the State are scared as they feel that UP is not a safe haven for them. Criminals having such fear in them is a good thing: UP Jails Minister Jai Kumar Singh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 7, 2021
जेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि जेल में मुख्तार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। गौरतलब है कि मुख्तार के परिवार ने उनकी जान को लेकर आशंकाएं जताई हैं। उनकी पत्नी इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई थीं। जेल मंत्री ने मुख्तार के परिवार के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि “मुख्तार की पत्नी को क्या डर है, ये तो वही जान सकती हैं। मुख्तार की बीमारी का बहाना बनाना ठीक नहीं है। मुख्तार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की पूरी टीम पंजाब भेजी गई थी।”
वीडियो वॉल से रखी जा रही नज़र
जेल मंत्री ने बताया कि “बांदा जेल में मुख्तार को दूसरे कैदियों से अलग रखा जाएगा। बैरक नंबर-15 में उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाएगा। बांदा जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जेल में वीडियो वॉल की सुविधा की गई है। वीडियो वॉल के जरिए कैदी पर नजर रखी जाती है।”
दावा योगी सरकार का है खौफ
जेल मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि “यह अच्छी बात है कि आज आम लोग नहीं अपराधी डरे हुए हैं। योगी सरकार ने अपराधों पर पूरी तरह नियंत्रण किया है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के साथ भी न्याय किया जाएगा। यहां अपराधियों को अपराधी की तरह ट्रीट किया जाता है इसलिए अपराधी यहां रहने से डरते हैं।”


