ऑरेंज और ग्रीन जोन में यूपी सरकार ने दिया छात्रों को खुश खबरी

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पुरे देश में लॉक डाउन को बाधा कर 17 मई तक कर दिया गया है. ऐसे में खाद्य सामग्री, मेडिकल, बैंक जैसी सुविधाएं छोड़ सब कुछ बंद था. 4 मई से शराब की दूकान खोलने की अनुमति मिली थी. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब छात्रों के लिए खुशखबरी आई है.

बुधवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि “ऑरेंज और ग्रीन जोन में स्टेशनरी व बुक स्टोर खोलने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। मंडियों में संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं.”

उन्होंने कहा कि “रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए MSME सेक्टर को सभी सावधानियों का पालन करते हुए चालू किया जाना चाहिए। राजस्व की वृद्धि के लिए हर सेक्टर में जो भी संभव प्रयास हैं किए जाने चाहिए.”

गौरतलब है कि सरकार की तरफ से ऑनलाइन माध्यम से पढाई शुरू करने के निर्देश दिए गये थे, लेकिन कॉपी या बुक न होने की वजह से छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे स्टेशनरी और बुक स्टाल खोलने की अनुमति मिलने से छात्रों के साथ साथ इस व्यापार से जुड़े लोगों के चेहरे पर ख़ुशी आना स्वाभाविक है.

दूकानदार ध्यान दें, चूँकि परिस्थितियों के अनुसार जिला प्रशासन लॉक डाउन को कड़ाई से पालन करवाने के लिए प्रतिबद्ध है,इसलिए किसी भी दूकान को खोलने से पहले अपने स्थानीय जिला प्रशासन से पुष्टि अव्यश्य कर लें.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading