सर्दी को देखते हुए यूपी में इस दिन रहेंगी छुट्टियां…

उत्तर प्रदेश में नए साल के पहले सप्ताह में सर्दी से राहत नहीं मिलने की सम्भावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन सुबह कोहरा छाया रह सकता है और सर्द हवा चुभती रह सकती हैं। वहीँ अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।

सर्दी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूल की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। लखीमपुर खीरी में डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी करते हुए इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर में भीषण शीतलहर को ध्यान में रखकर माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह दस से अपराह्न तीन बजे से तक किया जाएगा। वहीँ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में 8वीं तक के स्कूल को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गये हैं।

मौसम विभाग ने सात जनवरी से प्रदेश के कई जनपदों में बर्फीली हवा के प्रवेश से कोल्ड डे का अलर्ट जरी किया है। गलन बढ़ेगी और कोहरा घना होने से दृश्यता शून्य रहेगी। वहीँ रविवार को कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने भी अभी ठंड जारी रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading