महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए योगी सरकार की बड़ी योजना…

लखनऊ। महिलाओं का सफर सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार नई प्रणाली विकसित करने जा रही है। यूपी 112 इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. से महिला यात्रा आपातकालीम सुरक्षा प्रणाली खरीदेगा। इसे यूपी 112 के सिस्टम से एकीकृत किया जाएगा। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने के दौरान महिलाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले वाहनों को तत्काल ट्रैक कर किया जा सकेगा।

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस अहम परियोजना को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा प्रणाली को यूपी 112 से एकीकृत किए जाने पर उसका औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा वहीं, इस सुरक्षा प्रणाली की सुविधा लेने के लिए महिलाओं को अपने स्मार्टफोन में एक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर लॉग-इन करने के बाद एक ओटीपी आएगा ओटीपी डालते ही वह फोन सुरक्षा प्रणाली से जुड़ जाएगा। इसके बाद महिला अपने गंतव्य की जानकारी एप में फीड कर यात्रा को सुरक्षित बना सकेंगी।

ऐसे सुरक्षित बनेगा सफर

अगर कोई महिला लखनऊ से कानपुर के लिए कैब बुक कराती हैं तो उसकी जानकारी एप में फीड करने से यूपी 112 द्वारा लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की जाती रहेगी। यदि कैब चालक गलत रास्ते पर ले जाता है तो इसका अलर्ट तत्काल यूपी 112 द्वारा नजदीकी पीआरवी वाहन को भेजा जाएगा, ताकि वह महिला की लोकेशन को ट्रैक करते हुए उस तक पहुंच सके। गौरतलब है कि इससे पहले महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैनिक बटन लगाने की योजना भी लाई गई थी। अब इस नई प्रणाली की मदद से उनकी यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading