रौजा ओवरब्रिज से नीचे गिरे बाइक सवार दो युवक, एक की मौत

गाजीपुर। नगर स्थित रौजा ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की देर रात बुलेट सवार टकरा गए। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़े, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाराचवर निवासी गौरव सिंह (25) चंदन नगर में रहते थे। वह लंका से बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बुलेट से अपने साथी मोहल्ले के ही निवासी अतुल गुप्ता के साथ जा रहे थे। रौजा ओवरब्रिज पर जैसे ही चढ़े थे कि सामने और पीछे से गाड़ी आ गई। बुलेट की गति अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इसके बाद दोनों युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़े। इससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल ओवरब्रिज से गिरने के बाद तार के बीच फंस गए और उसके बाद नीचे गिरा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि अतुल का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक घायल के पैर में फैक्चर है।
प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसके पैर में फैक्चर हुआ है।

मृत गौरव सिंह (FILE)

बताया जा रहा है गौरव सिंह अपना स्वयं का रोजगार कर जीवन यापन करते थे. रोज की तरह वो अपने कार्य को संपन्न कर घर की और जा रहे थे तभी दुर्घटना के शिकार हो गये. अचानक उनके मौत की खबर सुनकर सभी शुभचिंतक आश्चर्य में पद गये. किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि इतने कम उम्र में उनके बिच का एक होनहार युवा चला गया.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading