गाजीपुर। नवंबर माह यातायात माह होता है। इस दौरान यातायात पुलिस का पूरा जोर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने पर रहता है। इस यातायात माह का शुभारंभ मंगलवार को एसपी रोहन पी बोत्रे ने किया। इसी क्रम में शहर के कई क्षेत्रों में जाकर सुशील मिश्रा, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान यातायात प्रभारी लंका, रोजा सहित विभिन्न चौराहों पर चेकिंग की। जिसमें उन्होंने 341 चालान किया और 26500 जुर्माना वसूला।
सुशील मिश्रा ने जमानिया बस स्टैंड पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत ऑटो और बस ड्राइवरों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बस और ऑटो चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति प्रेरित किया। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी जा रही हैं।