अपमान करना गैंगस्टर को पड़ा महंगा, हत्या …

रिपोर्ट : हसीन अंसारी

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर (रामबन) में चार मई को हुए गैंगस्टर विशाल यादव उर्फ बागी (22) के हत्या मामला का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 19-20 वर्ष के बीच है। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक तीनों आरोपी मृतक के ही गांव के हैं और साथी भी हैं, जो अपमान का बदला लेने के लिए मिलकर वारदात को अंजाम दिए। फिलहाल, पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विशाल यादव (22) तीन मई की रात करीब नौ बजे शौच करने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक नहीं आया तो परिजन खोजबीन में जुट गए। अगले दिन घर से 500 मीटर दूर भीखा साहब के अखाड़े पर स्थित 40 फीट गहरे और सूखे हुए कुएं में उसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सिर पर पीछे चोट लगा था। कपड़े भी फटे थे। पुलिस ने मामले में चौजा पुल से रविवार की रात 3.30 बजे गांव के ही नंदन उर्फ छोटू यादव (19), विवेक यादव उर्फ बिजली (20) और अमित उर्फ विशाल यादव (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त नंदन उर्फ छोटू यादव ने बताया वो, मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की बहन से प्यार करता था। जिसके बारे में विशाल और उसके परिजन को जानकारी हो गई। विशाल ने उसकी पिटाई करते हुए अपमानित किया था। वहीं, अमित भी मृतक की बहन को चाहने लगा था। जिसकी जानकारी होने पर वो उसे और अमित दोनों को मारपीट कर अपमानित किया था। जिससे नंदन और अमित काफी अपमानित महसूस कर रहे थे।

ऐसे दिए थे वारदात को अंजाम
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त नंदन उर्फ छोटू यादव ने बताया अपमान का बदला लेने के लिए वो और अमित ने विवेक यादव उर्फ बिजली के साथ मिलकर विशाल की हत्या करने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से प्रयास में थे। उस रात गांव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें तीनों आरोपी भी मृतक के साथ उपस्थित थे। इसके बाद कार्यक्रम से मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गए। जहां बाइक के सॉकर और डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दिए। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से कुएं में फेंककर वहां से चले गए। पुलिस ने बाइक का सॉकर, लकड़ी का डंडा और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading