Ghazipur News: असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

रिपोर्ट : हसीन अंसारी

गाजीपुर | जनपद में खबर आती रहती है कि कहीं न कहीं से अवैध असलहा पकड़ा जाता है लेकिन ये अवैध हथियार आता कहाँ से है इसके तहकीकात की खबर कम ही आती है. नशा और गलत शौक ने युवाओं के भविष्य को अन्धकार ,इ धकेल दिया है. अवैध असलहा रखना गैर क़ानूनी है और सामाजिक रूप से गलत है, ये कहीं कहीं हिंसा को बढ़ावा देने का प्रतिक है और सोच को युवाओं के दिमाग से निकलन समाज की जिम्मेदारी है. लेकिन सवाल ये भी कि असलहा आता कहाँ से है ? इस पर अभी तक पुलिस की कोई बड़ी कार्रवाई नज़र नहीं आई.

इस बिच दिलदारनगर से खबर सामने आई कि असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात ताजपुर कुर्रा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने ताजपुर कुर्रा मोड़ के पास से आरोपी अफजल शाह उर्फ छोटू निवासी ताजपुर कुर्रा को गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading