पहली बार “अपना भारत टाइम्स” पर देखिए वो पुलिस अधिकारी जिसने कर दिया “The Kidnapping King – Raju Bhatnagar” का अंत…

जिसे भारत की अंडरवर्ल्ड दुनिया में “किडनैपिंग किंग” के नाम से जाना जाता था… जिसके निशाने पर रहते थे देश के बड़े-बड़े उद्योगपति और कारोबारी… जिसने मुंबई में बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक के अपहरण की खौफनाक साजिश रच डाली थी… वह अपराध की दुनिया का ऐसा शातिर खिलाड़ी था कि तिहाड़ जेल की ऊंची दीवारें भी उसे कैद न रख सकीं।
उसका नाम था — राजू भटनागर।

अब अपने खास क्राइम सीरीज़ कार्यक्रम “द किडनैपिंग किंग – अध्याय 3” में हम उठाएंगे उस खौफनाक अपराध साम्राज्य से पर्दा… जिसने कभी पूरे देश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी थी।
इस विशेष प्रस्तुति में आप जानेंगे — कैसे राजू भटनागर ने अपहरण को करोड़ों के खेल में बदल दिया, कैसे देश के नामी व्यापारियों को उसने अपने डर के साए में जीने पर मजबूर कर दिया, और कैसे उसका आतंक मुंबई से लेकर उत्तर भारत तक फैल गया।

हम आपको सुनाएंगे वह सनसनीखेज किस्से, जो शायद आपने आज से पहले कभी नहीं सुने होंगे और सबसे खास — आपकी मुलाकात होगी उस बहादुर पुलिस अधिकारी से, जिसकी एक सटीक गोली ने देश के सबसे खतरनाक और कुख्यात किडनैपर राजू भटनागर के आतंक का अंत कर दिया।

पहली बार — “अपना भारत टाइम्स” पर सुनिए उस जांबाज़ पुलिसकर्मी की जुबानी, राजू भटनागर के अपराध, आतंक और उसके अंत की पूरी दास्तान।

देखिए — “द किडनैपिंग किंग : अध्याय 3”। दिन रविवार, 08 मार्च 2026, रात 9 बजे – केवल अपना भारत टाइम्स पर।
जहाँ खुलेगा अपराध की दुनिया का वह काला सच, जिसने कभी पूरे देश को दहला दिया था।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading