प्रतापगढ़। स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में आ गए हैं, इस बार उन्होंने नाथूराम गोडसे को निशाने पर लिया है। अपनी जनता पार्टी (एजेपी) की संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के दौरान दिए गए बयान में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने औरंगजेब को नाथूराम गोडसे से बेहतर बताया। कहा कि
“औरंगजेब अगर खूंखार था तो औरंगजेब ने सरकारी धन देकर मंदिरों का निर्माण और नवनिर्माण कराया था। औरंगजेब से ज्यादा क्रूर नाथूराम गोडसे था। भाजपा को औरंगजेब पर प्रमाणपत्र देने से पहले नाथूराम गोडसे का चरित्र प्रमाणपत्र देना चाहिए।“

