Ghazipur: छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, कॉलेज ने दिया आश्वासन पत्र

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में 32 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के 22 दिन और आमरण अनशन के चौथे दिन प्राचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय पहुंचे। छात्रों को लिखित आश्वासन पत्र दिया। साथ ही आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पीलाकर अनशन स्थगित कराया।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा 32 सूत्रीय मांगों में से तत्काल प्रभाव से आधे मांगों को पूर्ण किया गया। साथ ही शेष आधे मांगों को दो सप्ताह में पूर्ण करने के आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशन स्थगित किया गया है। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन यदि दो सप्ताह में सभी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो पुनः आमरण अनशन पर बैठने को छात्र बाध्य होंगे।
इस दौरान आकाश चौधरी, शैलेश यादव, अभिषेक चौरसिया,आरती बिन्द,निखिल राज भारती, अमृतांश बिंद,निलेश बिन्द, धन्नजय कुशवाहा, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading