गाज़ीपुर। समाज में एक तबका ऐसा भी है जिसको ना रहने के लिए छत है ना भूख मिटाने के लिए दो वक्त का भोजन। सरकार और स्थानीय नेता समाज को लेकर क्या करते हैं और क्या नहीं करते यह तो एक लंबी बहस है। लेकिन जरूरत है प्रत्येक नागरिक द्वारा समाज के हर एक तबके को उचित सम्मान देने की उनकी मदद करने की।
हम लगातार देख रहे हैं की युवा समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं इसी क्रम में गाजीपुर शहर के रहने वाले फहद वहीद फैज़ कई वर्षों से लगातार अपने जन्मदिवस पर अपने साथियों संग जरूरतमंदों को भोजन, रक्तदान और वृक्षारोपण का कार्य करते आ रहे हैं। इस बार भी बीते सोमवार को फहद ने अपने जन्म दिवस के मौके पर अपने साथियों संग फुटपाथ, सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जीवन व्यतीत करने वाले गरीब असहाय की मदद करने का निर्णय लिया।
फहद और उनके साथी राहुल मिश्र, रजनीश मिश्र, तश्लिम खान, शिवम राय, इरशाद अहमद, पुष्पेंद्र उपाध्याय, सुधांशु खरवार, सूर्यभान यादव, वरुण सिंह आदि ने जरूरतमंदों में भोजन और फल वितरित किया।
फहद और उनके साथी समाज के युवाओं के लिए प्रेणना श्रोत हैं। समाज के युवाओं को समाज सेवा के ऐसे पुनीत कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
फहद ने ABT News से वार्ता के दौरान कहा कि “मैं प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन अपने साथियों संग समाज के जरूरतमंदों की मदद करके मनाता हूं मुझे यह कार्य करके बहुत अच्छा महसूस होता है। इसके अतिरिक्त भी आम दिनों में हम लोग रक्तदान वृक्षारोपण और भोजन वितरण जैसे कार्य करते रहते हैं।”
